बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जा करने की कोशिश की गई। जमीन छोड़ने के बदले 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इज्जतनगर थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले तरुण जगोता ने बताया कि वह और उनका परिवार राजेंद्र शैक्षिक समिति के संस्थापक हैं। समिति की ओर से शहर में विद्यालय और महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। तरुण ने निजी कारणों से समिति का संचालन शिवकुमार अग्रवाल और उसके बेटे अंकित अग्रवाल को सौंप दिया था। समिति की दोहना प्रीतमराय स्थित जमीन को सुरक्षित अपने पास रख लिया था। शिवकुमार और अंकित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनसे 25 लाख रुपये मांगने लगे। थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।