फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत पर रखवाली करने गए किसान पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने मारी गोली

Fri, 29 Sep 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात हमलावरों ने किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी में गुरुवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहे गांव टिसुआ निवासी किसान मोहम्मद वसीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


घायल किसान वसीम ने बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी में रहकर खेतीबाड़ी करता है। 15 दिन पहले गांव के असलम और शकील से उसकी कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर आरोपी रंजिश मानने लगे। गुरुवार रात लगभग 12 बजे शकील और असलम ने अपने दो अन्य साथी की मदद से उसे घेरकर गोली चला दी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई। 

ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग इकट्ठे हो गए। वहीं आरोपी गोली मारने के बाद फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें