फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ में दरोगा पर हमला, ईंट पत्थर मारकर सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात ड्यूटी से लौट रहे होलागढ़ दरोगा पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। हमले की सूचना पर सीओ सोरांव समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दरोगा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि दो दिन पहले अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित थे। आरोपियों की तलाश में देर रात पुलिस दबिश देती रही।
विज्ञापन

होलागढ़ इलाके के कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव में दो दिन पहले इंस्पेक्टर रोशन लाल ने टीम के साथ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारीमात्रा में लहन नष्ट कराया था। दोबारा शुक्रवार रात पुलिस टीम शराब कारोबारियों की तलाश में दबिश देकर वापस थाने लौट आईं थी। सीओ सोरांव अशोक वेंकट के मुतबिक एसआई अर्जुन सिंह यादव बारादरी से करीब नौ बजे लॉकडाउन की ड्यूटी करके बाइक से थाने लौट रहे थे। जैसे ही दरोगा होलागढ़ के जमुनीपुर मोड़ पहुंचे कस्तूरीपुर कस्तूरी गांव के दो दर्जन से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने ईंट-पत्थर से हमलाकर जख्मी कर दिया। दरोगा पर हमले की खबर जैसे ही पुलिस महकमे में पहुंची तो खलबली मच गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में आईपीएस एवं सीओ सोरांव अशोक वेंकट नवाबगंज, सोरांव, मऊआइमा थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल कर घायल दरोगा अर्जुन यादव को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों की तलाश में पुलिस देर रात तक गांव में दबिश देती रही, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
होलागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए भारी मात्रा लहन को नष्ट किया गया था। जिसको लेकर कई लोगों ने थाने लौट रहे दरोगा पर हमला किया। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोरांव, अशोक वेंकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें