फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्रीराम मंदिर की खुशी में आतिशबाजी कर रहे लोगों पर हमला

Thu, 25 Jan 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खुशी में आतिशबाजी कर रहे एक परिवार पर हमला कर दिया। इसमें दंपती और उनके दो बच्चे लोग घायल हो गए। माहौल खराब होने की आशंका में कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है। हमलावर फरार हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला घेर के सराफ वरुण रस्तोगी अपने बच्चों नंदन और हनु के साथ घर के सामने आतिशबाजी कर रहे थे। तभी मोहल्ले के दूसरे समुदाय के लोगों ने एतराज जताया। कहासुनी के बाद कई युवक लाठी-डंडे लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर वरुण की पत्नी आकांक्षा ने पति व बच्चों को पीटने का विरोध किया तो उन्हें भी नहीं बख्शा। वह घर में घुसीं तो हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां भी चले गए और लात-घूंसे से पीटने लगे।
थोड़ी देर बाद पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने हमलावरों को भगाया। हमलावर दानिश बचाव कराने गए सचिन गुप्ता की सोने की चेन खींचकर भाग गया। पुलिस ने वरुण रस्तोगी की तहरीर पर शावेज, वसीम, सुहेल, कयूम, दानिश और सहाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें