फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेयजल के लिए तरस रहे दो वार्डों के छह हजार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के दो वार्डों कंजादासपुर और नगरिया परीक्षित में पेयजल परियोजनाओं का काम पूरा हो गया है पर लोगों को कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। यह हाल तब है, जबकि यहां के छह हजार परिवार स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यहां के लोग सरकारी हैंडपंपों पर निर्भर है। कम गहराई वाले घरेलू हैंडपंप से पीला पानी आ रहा है। सक्षम लोगों ने सबमर्सिबल पंप लगवा लिए हैं पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

वार्ड 19 कंजादासपुर के पार्षद अरब सिंह यादव ने मंगलवार को नगर आयुक्त से सवाल किया कि जब करोड़ों रुपये खर्च हो गए तो जनता को पानी क्यों नहीं मिल रहा है? नगर आयुक्त ने जलकल अभियंताओं से रिपोर्ट तलब कर ली। अभियंताओं की टीम ने बुधवार को मौका मुआयना किया। वार्ड 51 नगरिया परीक्षित के पार्षद महेश राजपूत ने बताया कि आजादी के बाद से हमारा वार्ड स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहा था। अब टंकी और पाइप लाइन का काम भी पूरा हो गया है। अब और इंतजार न कराया जाए। नगर आयुक्त ने कनेक्शन देने के लिए टेंडर निकालने का भरोसा दिया है।
दोनों जगह ओवर हैड टैंक बन गए हैं। नलकूप भी लग गए हैं। पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। परियोजनाएं अभी नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुई हैं। मैंने अभियंताओं के साथ मौके का दौरा कर लिया है। अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। - ईश्वर सिंह, अभियंता, नगर निगम कनेक्शन देने का प्रावधान योजना में नहीं था। पाइप लाइन, नलकूप और टैंक का काम पूरा हो चुका है। अब अगर नगर निगम कनेक्शन के लिए एस्टीमेट के मुताबिक बजट आवंटित करता है तो हम प्रत्येक घर को कनेक्शन देने के लिए तैयार हैं। - प्रवीन पांडेय, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें