जगदीश पाटनी ने उन्हें घटनाक्रम के बारे में बताया। बताया कि जिस तरह की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर घटना की जिम्मेदारी ली गई है, उससे उनका परिवार सहमा हुआ है। हालांकि एसएसपी व एडीजी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने उनको सुरक्षा का भरोसा दिया है और सुरक्षाकर्मी भी दिए हैं।
ओएसडी राजभूषण सिंह ने पाटनी को भरोसा दिया कि आरोपी बच नहीं सकेंगे। अपराधियों को उप्र पुलिस पाताल से भी निकाल लाएगी। ओएसडी ने कहा कि आपके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, आप बिल्कुल निश्चिंत रहें।