फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पंचायत में दुष्कर्म के आरोपी पर किया जानलेवा हमला, सिर में कांता मारकर किया लहूलुहान

Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

मानपुर गांव में पंचायत के दौरान दुष्कर्म पीड़िता के पहचान के लोगों ने आरोपी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में कांता लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र के मानपुर गांव में पंचायत के दौरान दुष्कर्म पीड़िता के पहचान के लोगों ने आरोपी युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर में कांता लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला रुद्रपुर की एक फैक्टरी में काम करती थी। वहां उसका रामपुर थाना खजुरिया के गांव कनकपुर की गौटियां के रहने वाले सुरेंद्र गंगवार से जान-पहचान हो गई। आरोप है कि 30 मई को वह एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। रास्ते में सुरेंद्र ने उसे अपनी ईको कार में बैठा लिया। कार में तीन लोग पहले से बैठे हुए थे।

ये भी पढ़ें- 'मुझे बचा लो ये लोग मार डालेंगे': डेढ़ माह से लापता बेटी का व्हाट्सएप पर आया मैसेज, घरवालों के उड़े होश
विज्ञापन


एक जगह गाड़ी रोककर सुरेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


इस मुकदमे में फैसले को लेकर शनिवार को नियामतपुर निवासी एक व्यक्ति ने दोनों को अपनी दुकान पर बुलाया था। बात न बनने पर दोनों जाने लगे। इसी दौरान महिला के परिचितों ने मानपुर गांव के पास सुरेंद्र को घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से सुरेंद्र बेहोश हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के पास पुलिस को दो खोखे बरामद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें