फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इरफान के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में इरफान के घर पर दिल्ली नारिकोटिक्स की पुलिस ने धारा 82 का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन




बुधवार को दिल्ली नारकोटिक्स पुलिस के उपनिरीक्षक राजकुमार अपने साथ दो हेड कांस्टेबलों व स्थानीय थाना पुलिस के उपनिरीक्षक सुशील कुमार के साथ गुलड़िया पहुंचे। उसके घर पर कुर्की से पूर्व कोर्ट के आदेश पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। इरफान स्मैक तस्करी में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह जनवरी में दिल्ली पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार करने के लिए गुलड़िया गांव में उसके घर पर छापा मारकर पकड़ लिया, लेकिन उसके परिवार की महिलाओं एवं अन्य पुरुषों ने दिल्ली पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर उसे छुड़ा लिया था। तभी से इरफान घर से फरार हो गया था। पुलिस ने इरफान सहित 15 लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर मीरगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। इसकी मीरगंज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्मैक तस्करों ने अपने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिया है। पुलिस के आने से पूर्व ही जानकारी मिलने पर वे फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें