फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटैचमेंट कराकर मौज करने वाले सिपाही रिलीव

Wed, 10 Feb 2016 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नेताओं और अफसरों की मेहरबानी से मनपसंद थाना-चौकी में अटैचमेंट कराकर मौज करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी ने रिलीव कर दिया है। नेताओं ने भी कई पुलिस कर्मियों की सिफारिश करके कुछ रोकने को कहा, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। एसएसपी ने थाना प्रभारियों से पुलिस कर्मियों को रिलीव करने के बाद प्रमाण पत्र मांगा है।
विज्ञापन

जिले में जुगाड़बाजी करके मनचाही जगह अटैचमेंट कराकर 144 पुलिस कर्मी मौज कर रहे थे। अमर उजाला ने इस खेल को उजागर किया था। कप्तान ने आते ही इस गड़बड़ी को महसूस किया और सबंद्धता खत्म करने का आदेश दिया। हाईवे की चौकियों और थानों पर अटैचमेंट चाहने वालों की संख्या ज्यादा थी। अकेले जगतपुर पुलिस चौकी में इसी अटैचमेंचट के कारण तीस सिपाही हो गए थे जबकि कई थानों में सिपाहियों की संख्या कम बनी हुई है। मीरगंज चौकी, फतेहगंज पश्चिमी चौकी, टीपी नगर चौकी और सबसे महत्वपूर्ण सिरसा और बहेड़ी का हल्का नंबर तीन में तैनाती के लिए सिपाहियों की कतार थी। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर बारादरी से दस सिपाही रिलीव कर दिए गए। इसी तरह और भी थानों से अटैचमेंट वाली सभी सिपाही रिलीव हो गए हैं।

सिद्धार्थ वर्मा सीओ सिटी बने
बरेली। एसएसपी आरके भारद्वाज ने मीरगंज से तबादला करके सिद्धार्थ वर्मा को सीओ सिटी प्रथम बनाया है। उनके स्थान पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। छुट्टी से लौटने के बाद मनोज पांडेय की सीओ मीरगंज के पद पर तैनाती होने की संभावना है। सीओ तृतीय के लिए एसएसपी की डिमांड करने पर जौनपुर से एएसपी आ रहे हैं।  
विज्ञापन


बरेली में दूसरे जिलों से 73 अटैच
-बरेली में दूसरे जिलों से 73 पुलिस कर्मी अचैटमेंट कराकर मौज कर रहे हैं। इसी तरह शाहजहांपुर में 28 पुलिस कर्मी, बदायूं में चार और पीलीभीत में चार पुलिस कर्मी अटैचमेंट कराकर नौकरी कर रहे हैं। यह सभी लोग काम दूसरे जिलों में करते है। वेतन तैनाती वाले जिले से लेते हैं। डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि इनको भी हटाने के चारों कप्तानों को निर्देश जारी कर दिए हैं। रिलीव तो उन्हीं को करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें