फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में मुस्लिमों पर हुई ज्यादती : अदनान

Sun, 11 Feb 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठनों ने हल्द्वानी मामले में मुस्लिमों पर ज्यादती का आरोप लगाया है। नबीरा-ए-आला हजरत व ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि वहां पुलिस ने सीधी फायरिंग कर बेकसूर लोगों की जान ले ली, मगर मुख्यमंत्री अब भी खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। नफरत फैलाकर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लालच में भाजपा सब कुछ भूल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस की अंधाधुंध फायरिंग में मारे गए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने में आरएसी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। हल्द्वानी के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय यह कहकर अपना बचाव नहीं कर सकते कि मस्जिद और मदरसे की देखरेख करने वालों को स्टे नहीं मिला था। विध्वंस की यह कार्रवाई गैरकानूनी है, क्योंकि मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका था।

दरगाह आला हजरत व दरगाह ताजुश्शरिया से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने कहा कि हल्द्वानी बवाल में पुलिस की बर्बरता काबिल-ए-कबूल नहीं है। प्रशासन ने वहां पर बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों तक को नहीं छोड़ा। यह भी पता चला है कि पुलिस की गोली से 20-25 निर्दोषों की जान चली गई। इसमें जो लोग दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तराखंड में काफी समय से मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें