आंवला। मोहल्ला पक्का कटरा स्थित एक निजी कंपनी के एटीएम कक्ष में मंगलवार अलसुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे किसी बड़े हादसे की संभावना टल गई। शॉर्ट-सर्किट के कारण कुछ ही मिनटों में एटीएम के अंदर आग और धुआं फैल गया। इससे आसपास के निवासियों में हलचल मच गई। स्थानीय निवासी शिवेक खंडेलवाल ने बताया कि उनकी जगह में एक निजी कंपनी का एटीएम है। मंगलवार सुबह पिता मनोज खंडेलवाल को जानकारी हुई तो आसपास के सभी लोग जाग गए और घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को देकर सभी आग बुझाने पर लग गए। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। मशीन में रखे करीब तीन लाख की नकदी जलने से बच गई। हालांकि एटीएम कक्ष में पंखे आदि उपकरण जलकर राख हो गए। संवाद