फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के शिव शक्ति एस्टेट निवासी कृष्ण अवतार अग्रवाल का एटीएम कार्ड दो जुलाई को धर्मकांटा रोड स्थित पीएनबी के एक एटीएम रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने बदल लिया। उन्होंने बताया कि वह नए एटीएम का पिन जनरेट करने गए थे। उसी वक्त एक व्यक्ति आकर जल्दबाजी करने लगा और इसी बीच कार्ड बदल लिए। उन्होंने बताया कि उसी शाम उनके फोन पर खाते से तीन बार में करीब साढ़े 45 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका कार्ड चुराकर उसमें से 45,400 रुपये निकाल लिए। सर्विलांस टीम की जांच में सामने आया कि उन्होंने इसकी जांच करवाई तो सामने आया कि कुछ रुपये उसने बटलर प्लाजा बाजार की एक दुकान में एक फोन खरीदने में खर्च किए हैं। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में तहरीर सौंपी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें