फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में कल होगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से शहर को पहली बार प्रदेश स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। बृहस्पतिवर को रुहेलखंड विवि परिसर में दो दिवसीय 28वीं उप्र सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज होगा। मेजबानी कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रतियोगिता में 650 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। साथ ही, अत्याधुनिक सुविधाओं के इस्तेमाल से विजेता और उपविजेता के चयन में आसानी होगी।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि 10 अप्रैल को सुबह नौ बजे रुविवि के मैदान पर प्रतियोगिता का आगाज होगा। रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि रहेंगे। चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से प्रदेश स्तर के लगभग 20 तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतियोगिता का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित कराएंगे।

सचिव ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 37 स्पर्धाएं होंगी। पहले दिन 21 और दूसरे दिन 16 स्पर्धाएं खेली जाएंगी। इसमें 100, 200, 400, 800, 10,000 मीटर दौड़, शॉटपुट, लाॅन्ग जंप, हाई जंप, ट्रिपल जंप, 100 मीटर हर्डल रेस, पोल वॉल्ट, हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, तीन हजार मीटर स्टीपल चेज के इवेंट होंगे।
विज्ञापन




फोटो फिनिशिंग के जरिये होगा विजेता का चयन
बरेली में पहली बार होने वाली इस प्रतियोगिता में फोटो फिनिशिंग के जरिये विजेताओं का चयन किया जाएगा। कई बार दौड़ आदि स्पर्धाओं में प्रतिभागियों में करीबी अंतर होता है। ऐसे में विजेता और उपविजेता का फैसला कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में इस तकनीक के जरिये मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें