Athletics Bareilly Olovr champion
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को 62वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बरेली को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर सबसे अधिक अंकों के साथ बदायूं आगे रहा। व्यक्तिगत मुकाबले में मुनेंद्र कश्यप, हिमांशु गंगवार, अंकुर सिंह, पिंकी गंगवार, संजना पाल, सुबहाना आगे रहे। मुख्य अतिथि एडी बेसिक शशि देवी शर्मा रहीं।
कार्यक्रम की शुरूआत इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र की छात्राआें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दो दिन तक बरेली के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सबसे अधिक 396 अंक उन्हाेंने ही जुटाए। सब जूनियर बालक व बालिका वर्ग में बदायूं और सीनियर बालिका व बालिका, जूनियर में बरेली चैंपियन बना। शाहजहांपुर और पीलीभीत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस मौके पर प्राचार्य डायट गजेंद्र कुमार, डीआईओएस मुन्ने अली, जीआईसी के प्रधानाचार्य आरपी सिंह व अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम में दिनेश राठौर, प्रणय कुमार, शाहिद रजा, साहिब ए आलम, अर्चना राजपूत, रामसरन, राजेश सक्सेना, रेखा आर्या, स्तुति का सहयोग रहा।
ये रहा चैंपियनशिप का परिणाम
जिला सब जू. जूनियर सीनियर योग
बरेली 62 157 175 394
बदायूं 83 126 161 370
पीलीभीत 22 31 16 69
शाहजहांपुर 27 05 17 49
(नोट- रिजल्ट में बालक व बालिका दोनाें के परिणाम जोड़े गए हैं।)