फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिम्नास्टिक में खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Tue, 10 Nov 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरेली। प्रयागराज में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो से चार नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक हासिल किए हैं। इनमें एक रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रतिभागी अर्पिता शर्मा ने बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने अनइवन बार स्पर्धा में भी तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इनके साथ ही मैत्री नेगी ने भी अनइवन बार स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, ईशानी गुप्ता ने बैलेंसिंग बीम स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
बालक वर्ग में शौर्य सिंह ने चार कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्होंने पॉमेल हॉर्स, पैरलल बार, व्यक्तिगत ऑलराउंड और फ्लोर स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, दीपांशु गुप्ता ने तीन स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। उन्होंने पॉमेल हॉर्स, हॉरिजॉन्टल बार और रिंग स्पर्धा में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच संतोष शर्मा, किशन लाल, योगिता कुमारी और वैष्णवी वैश्य ने खुशी जताई। जिला जिम्नास्टिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें