यहां से गुजरी जागरूकता यात्रा
अटेवा के मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, डिग्री कॉलेज के शिक्षक संघ तथा राज्य कर्मचरियों के विभिन्न संगठनों व संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जागरूकता यात्रा मिनी बाईपास से इज्जतनगर, डेलापीर, स्टेडियम रोड, श्यामगंज पुल, विकास भवन, गांधी उद्यान, सेठ दामोदर स्वरूप पार्क पहुंची। यहां से यात्रा चौपला एवं किला पुल से होते हुए रामपुर गई।
नशे में नायब तहसीलदार का हंगामा: कार से युवक को मारी टक्कर, पुलिस को दी गाली; बोले- क्रांति कर दूंगा
मंडलीय संगठन मंत्री भूप सिंह ने बताया कि यात्रा में जिला संयोजक डॉ. मुनीष कुमार गंगवार, जिला महामंत्री रूप किशोर गंगवार,प्रोफेसर इंदीवर सिंह चौहान, डॉ. छोटेलाल एवं विनोद कुमार, एनईआर मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरीश गंगवार, सौरभ गुप्ता अनिल गंगवार एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।