फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच काली कारों में पहुंचे अतीक के लोग... खा पीकर निकल गए

विज्ञापन
होटल के बाहर खड़ीं अतीक के लोगों की गाड़ियां।
विज्ञापन
घंटे भर तक पीलीभीत बाईपास के एक ढाबे पर खड़ी रहीं अतीक अहमद के पोस्टर लगे ये कारें
विज्ञापन

आने का कारण तलाश रही पुलिस, जिला जेल में माफिया के भाई से भी नहीं की मुलाकात
बरेली। माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद गुजरात जेल में बंद है, लेकिन उसके लोग बुधवार को काले रंग की पांच लग्जरी कारों से बरेली पहुंचे। पीलीभीत बाईपास स्थित एक ढाबे पर ये गाड़ियां करीब घंटे भर तक खड़ी रहीं। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया तो पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी गाड़ियां वहां से निकल गईं।
दो साल पहले माफिया अतीक अहमद बरेली जिला जेल में बंद था। मगर प्रशासन को उसे कंट्रोल करने में पसीना आ गया और फिर शासन से निवेदन कर उसे यहां से नैनी जेल शिफ्ट कराया गया। फिर उसे गुजरात की एक जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अब अतीक का छोटा भाई माफिया खालिद अजीम उर्फ मोहम्मद अशरफ यहां जिला जेल में बंद हैं। उसे भी हाई सिक्योरिटी में रखा गया है।
विज्ञापन

इसी बीच बुधवार शाम पीलीभीत बाईपास पर संजयनगर मोड़ के पास स्थित ढाबे पर काले रंग की पांच फार्च्यूनर गाड़ियां पहुंची। इन सभी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी और पीछे अतीक अहमद के पोस्टर लगे थे। बताया जाता है कि इन कारों में करीब 20 लोग सवार थे। उनमें से कुछ ढाबे पर बैठे रहे और कुछ इधर-उधर टहलते देखे गए। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया लेकिन पुलिस के पहुंचने तक वे जा चुके थे।
विज्ञापन

जिला जेल में नहीं की मुलाकात
पहले तो पुलिस को यह आशंका था कि शायद अतीक के परिवार का कोई सदस्य जिला जेल में खालिद अजीम उर्फ मोहम्मद अशरफ से मुलाकात को आया होगा। मगर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि वहां किसी ने मुलाकात नहीं की है। अगर उससे कोई मुलाकात करता है तो पहले से सूचना देनी होती है। इसके बाद पुलिस शहर के होटल-लॉज में उनकी तलाश कर रही है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि गाड़ियों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन तब तक वे लोग जा चुके थे। गाड़ियों में कौन लोग थे और यहां क्यों आए थे, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें