फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अताउर्रहमान ने कहा बिजली के लिए गांव वालों को करना पड़ रहा चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आगमन से पहले अधिकारियों के साथ हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में सपा विधायक अताउर्रहमान और भाजपा विधायक डॉ. डीसी वर्मा के बीच तकरार हो गई। दरअसल, अधिकारी जब जनप्रतिनिधियों से विकास के प्रस्तावों पर बात कर रहे थे तभी बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ पा रही है। ट्रांसफार्मर बदलवाने और लाइन फाल्ट दूर कराने के लिए गांव वालों को चंदा करना पड़ रहा है। इसका मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रतिवाद किया। कहा, यह सब वर्ष 2017 से पहले सपा सरकार में होता था। अब चंदा बंद हो गया है। तल्खी बढ़ने पर अताउर्रहमान ने हंसकर बात टाल दी।
विज्ञापन

बैठक में सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि शहर में कुछ ट्रैफिक लाइटों का समय गड़बड़ होने से जाम लग रहा है। इसे सुधारा जाए। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि भमोरा, गर्रा डपटा गांव में बिजली सप्लाई आंवला से हो रही है। इसे बल्लिया क्षेत्र से जोड़ा जाए। कांधरपुर की बिजली सप्लाई भी सब स्टेशन से जोड़ने की मांग रखी गई। सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने भी बिजली का मुद्दा उठाया। कहा, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए। अधिकारियों ने इन सभी प्रस्तावों पर जल्द काम कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
मैंने ग्रामीणों की सच्चाई बैठक में बताई थी। गांव वाले खुद जानते हैं कि बिजली के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ता है। बिजली विभाग वालों को देने के लिए चंदा उगाते हैं। उन्हें परेशानी होती है। - अताउर्रहमान, बहेड़ी विधायक
विज्ञापन

बहेड़ी विधायक के सवाल का मैंने जवाब दिया था। सपा सरकार में चंदा उगाई होती थी लेकिन अब माहौल अलग है। गांव रोशन हो रहे हैं। हर घर में बिजली है। - डीसी वर्मा, मीरगंज विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें