फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से एयरकंडीशन तो कहीं कूलर आदि चलते मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम की टीम ने शनिवार तड़के खन्नू मोहल्ला, जखीरा और डोमनी मस्जिद इलाके में 18 घरों में एसी, कूलर आदि चोरी की बिजली से चलते पकड़े। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह चार बजे अधिशासी अभियंता सत्येंद्र चौहान के निर्देशन में एसडीओ जसीम अख्तर, एसडीओ रोहित कई जूनियर इंजीनियर के साथ खन्नू मोहल्ला, जखीरा और डोमनी मस्जिद क्षेत्र पहुंचे। चेकिंग टीम ने बिजली चोरी की वीडियोग्राफी भी कराई। छापे के दौरान कई घरों में एसी, कूलर आदि चोरी की बिजली से चलते मिले। टीम के तड़के पहुंचने पर लोगों ने बदमाशों के आने का शोर मचा दिया। तमाम लोग एकजुट होकर विरोध करने लगे। जब लोगों ने पुलिस को देखा तब शांत हुए। टीम ने 18 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। साथ ही दस हजार से ज्यादा के 55 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
इन क्षेत्रों में 40 से 45 फीसदी लाइन लॉस
अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि शहर में बिजली चोरी सर्वाधिक शहदाना, किला और पुराना शहर में होती है। इन इलाकों में लाइन लॉस 40 से 45 फीसदी तक है। इन इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए छह इंजीनियरों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें