फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर पुरानी फेसबुक आईडी हैक कर ठगी

विज्ञापन
डॉ. इनाम खां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

आईसीयू में भर्ती होने के नाम पर परिचित से ठगे बीस हजार
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं डॉ. इनाम खां

बरेली। बरेली कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर की पुरानी फेसबुक आईडी हैक कर ठगों ने लोगों को प्राध्यापक के बीमार होने और आईसीयू में भर्ती होने की झूठी खबर पोस्ट कर दी। पोस्ट को देखकर उनके के एक जानकार ने पेटीएम से पोस्ट पर दिए गए खाते में 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। जानकारी होने पर असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने दूसरे फेसबुक पर मैसेज डालकर अपने दोस्तों और परिचितों को खुद के ठीक होने और फेसबुक एकाउंट हैक होने की बात बताई।
विज्ञापन

डॉ. इनाम खां बरेली कॉलेज में रक्षा अध्ययन विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। कई वर्ष पूर्व उन्होंने फेसबुक पर एक आईडी बनाई थी, जिसे पुराने फोन के साथ ही इस्तेमाल करना बंद कर दिया। नए फोन के साथ नई फेसबुक आईडी का इस्तेमाल शुरू कर दिया। वर्षों बाद किसी ने उनकी बंद पड़ी आईडी को हैक कर लिया और उनके बीमार होने और आईसीयू में होेने की बात आईडी पर पोस्ट कर दी। साथ ही लोगोें से मदद करने की गुहार भी लगा दी। इसके बाद डॉ. इनाम खां के पास लगातार फोन आने लगे। इस पर उन्होंने लोगों से इस पोस्ट के प्रति अनभिज्ञता व्यक्त की। इसी बीच उनके एक परिचित अरविंद मलिक ने पेटीएम के माध्यम से ठग द्वारा डाले गए एकाउंट नंबर पर 20 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। पता चलते ही डॉ. इनाम खां ने पुलिस की साइबर सेल में अपनी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें