फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गबन के आरोपी सहायक प्रबंधक को भेजा जेल

Mon, 04 Sep 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की बिजौरिया रोड शाखा से 54.34 लाख रुपये के गबन के आरोपी सहायक प्रबंधक दारा सिंह मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

करीब 10 महीने पहले पांच खाताधारकों ने नवाबगंज थाने में दर्ज कराई शिकायत में खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया था। आरोप था कि उन्होंने चेकबुक नहीं ली, इसके बावजूद खातों से रुपये निकाल लिए गए। प्राथमिक जांच के बाद कैशियर प्रिंस कुमार को निलंबित किया गया था। खातों से लेनदेन पर भी रोक लगा दी गई।
जांच में सामने आया कि 24 अगस्त 2020 से 18 नवंबर 2022 के बीच 54.34 लाख रुपये का गबन किया गया। शाखा प्रबंधक जगदीश कुमार ने कैशियर प्रिंस कुमार, सहायक प्रबंधक दारा सिंह मीणा, बैंक मित्र यतेंद्र के साथ ही जिस भवन में बैंक शाखा संचालित हो रही थी उस भवन स्वामी के बेटे महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिन खातों से गबन किया गया उनमें से 105 खाताधारकों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने सहायक प्रबंधक दारा सिंह मीणा को नवाबगंज तहसील चौराहे से गिरफ्तार किया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें