फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जातिसूचक टिप्पणी के विरोध पर मारपीट, सुभाषनगर थाना पहुंची भीड़

Thu, 06 Aug 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना सुभाषनगर के महेशपुर ठाकुरान निवासी दिनेश चंद्र की पिटाई के मामले में चार लोगों के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी, मारपीट और धमकी देने में मामला दर्ज किया गया। रातभर दोनों पक्षों के लोग थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया और दूसरे पक्ष को भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित दिनेश चंद्र ने बताया कि उनके भाई महेश चंद्र, नेमपाल और धर्मवीर मजदूरी करके लौट रहे थे। मंगलवार रात वह गांव के मोड़ पर खाद्य गोदाम के पास रुके थे। तभी सतेंद्र सिंह चौहान, अंकित, राजकुमार सिंह और संजू सिंह वहां आए। आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं, कहा कि ज्यादा उड़ने लगे हो। इसके बाद आरोपियों ने महेश चंद्र, नेमपाल और धर्मवीर की पिटाई की। दिनेश चंद्र के अनुरोध पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया।
दिनेश ने यह भी बताया कि एक दिन पहले भी सतेंद्र सिंह चौहान ने उनकी पिटाई की थी। उस समय भी सतेंद्र ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। रात में ही जब दिनेश के साथ उनके पक्ष के लोग थाने पहुंचे तो थोड़ी देर में आरोपी पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने भी पुलिस पर दबाव बनाया कि उनकी ओर से भी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने उन्हें भगा दिया। सीओ टू नितिन कुमार ने कहा कि पीड़ित पक्ष की पूरी मदद की जाएगी। गांव में जाति की राजनीति करने वालों को भी चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें