नवाबगंज: युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक
नवाबगंज में शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का युवक युवती को ले गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ गोद भराई में मिले आभूषण और एक लाख रुपये की नकदी भी ले गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का आरोप है कि उसकी बेटी को 31 मार्च को दूसरे समुदाय का परिचित युवक आशिक अंसारी, इमरान शादी का झांसा देकर ले गया। आरोप है कि गोद भराई में मिले सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये भी बेटी ले गई। युवती के परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ करने का प्रयास किया तो उन्हें गाली व जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया गया। पीड़ित पिता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।