नवाबगंज। दरवाजे के सामने मारपीट कर रहे दबंगों से लोगों को बचाने पहुंचे किसान पर चाकूओं से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी नवाबगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया है, लेकिन बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की रिपोर्ट घायल के बेटे राहुल ने तीन लोगों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई है।
थाना क्योलड़िया के गुलड़िया लेखराज गांव के निवासी सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि गांव के रामदास, मनोहर लाल और सुनील कुमार आपस में मारपीट कर गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच सुरेश कुमार ने मारपीट कर रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया तो नाराज दबंगों ने उनके पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में सुरेश कुमार का इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद