बरेली। अब्दुल समद उर्फ सद्दाम की अग्रिम जमानत अर्जी उसके वकील के बल न देने के कारण खारिज कर दी गई।
मामला जिला जज की अदालत में था। बरेली जेल में बंद रहे माफिया अशरफ के साले सद्दाम के खिलाफ थाना बारादरी में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में 17 मई को सद्दाम के वकील की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी लगाई गई थी। अर्जी पर उनके वकील की ओर से नाॅट प्रेस अर्थात बल न देने के कारण जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। सद्दाम के खिलाफ दूसरा मामला बिथरी चैनपुर थाने में भी दर्ज है।
दुबई में मस्ती कर रहा सद्दाम
प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से सद्दाम देश छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक के हुबली एअरपोर्ट से वह दुबई चला गया था। वहां वह अपने दो भाइयों के पास रह रहा है। महंगी कारों और आलीशान होटलों के साथ उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।