मीरगंज। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अशोक उपाध्याय ने महज पांच वोटों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर मोर सिंह ने प्रतिद्वंद्वी को 21 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की, जो इस चुनाव की बड़ी जीतों में से एक रही। धर्मवीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार को उपाध्यक्ष और हरीश कुमार लाखा को महासचिव चुना गया। सहसचिव पद पर प्रेमपाल मौर्य और राजवीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। ऑडिटर पद पर अरविंद कुमार द्वितीय निर्विरोध चुने गए। चुनाव में कुल 86 मतदाताओं में से 84 ने मतदान किया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में जश्न का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूलमालाएं पहनाकर विजेताओं का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। संवाद