बिथरी। आशाओं ने बीसीपीएम संगीता पर भुगतान के बदले रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए सीएचसी प्रभारी से शिकायत की है। मंगलवार दोपहर आशा कार्यकर्ता कमलेश पांच-छह अन्य आशाओं के साथ बिथरी सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि आशाओं के प्रत्येक माह होने वाले भुगतान पर 200 रुपये की मांग की जाती है। इस संबध में सीएच प्रभारी डाॅ. उत्तरा शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच कराई जाएगी। दो दिन पहले आशा कमलेश की प्राइवेट अस्पताल में एक गर्भवती का प्रसव करवाने की शिकायत आई थी। इस पर बीसीपीएम ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। वहीं, बीसीपीएम संगीता ने बताया कि मैने किसी भी आशा से आज तक रुपये की बात नहीं की है। मेरा मोबाइल फोन चेक कर लें, ऑनलाइन भुगतान की बात है तो अकाउंट चेक करा सकते हैं। संवाद
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur