फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर-घर दस्तक देंगी आशा और आंगनबाड़ी, ई-कवच पोर्टल पर प्रतिदिन दर्ज करनी होगी मरीजों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विशेष संचारी रोग नियंत्रण मुहिम के साथ अब बृहस्पतिवार से दस्तक अभियान भी शुरू होगा। 3,284 आशा और 2,470 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही, मरीजों की रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करेंगी।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र सिंह के मुताबिक 11 से 30 जुलाई तक अभियान चलेगा। बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, आईएलआई (इन्फलुएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया, कालाजार व उल्टी-दस्त से पीड़ित रोगियों और कुपोषित बच्चों की जानकारी कर ई-कवच पोर्टल पर अपडेट करेंगी। साथ ही, स्टाॅप डायरिया मुहिम के तहत लोगों को जागरूक करेंगी। दस्त रोग से पीड़ितों को ओआरएस का घोल पिलाया जाएगा। जिंक टेबलेट दी जाएगी। सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी के तहत घरों में लार्वा न पनपे, इसके प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। जलभराव से निपटने के तरीके भी सुझाएंगी। ब्यूरो
-
रोज हो रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन

फोटो
बरेली। मंडल रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंडित हरिओम गौतम ने टनकपुर से मथुरा के बीच संचालित होने वाली 05062 ट्रेन और 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में वह बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव से मिले और पत्र देकर अपनी मांग रखी। उन्होंने 05062 ट्रेन को आगरा तक बढ़ाए जाने की भी सलाह दी है। उनका कहना है कि यह गाड़ी मथुरा सुबह 11 बजे पहुंचती है और शाम 4:55 पर वापस चलती है। इस प्रकार यह ट्रेन मथुरा प्लेटफाॅर्म पर छह घंटे खड़ी रहती है। इसलिए इसे आगे बढ़ाने से जनमानस को सुविधा होगी और रेल के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। संवाद
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस आज व कल, लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 19 जुलाई तक निरस्त

बरेली। इज्जतनगर मंडल के खटीमा-बनबसा, शाही-पीलीभीत रेलखंड पर जलभराव के कारण रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए निरस्त कर दिया है। वहीं, माला-शाहगढ़ रेलखंड में यातायात बाधित होने से लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन को 11 से 19 जुलाई तक निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को टनकपुर से चलने वाली 15079 टनकपुर-शक्तिनगर, सिंगरौली से चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और शुक्रवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 11 व 18 जुलाई को लालकुआं से चलने वाली 05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन, 12 व 19 जुलाई को हावड़ा से चलने वाली 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेनें निरस्त रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें