फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एएस डायमंड ने हैपनिंग बरेली को 34 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोहरा रोड स्थित स्पोर्ट्स हब में आयोजित बिग बॉयज लीग में बुधवार को एएस डायमंड ने हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब को 34 रनों से मात दी। शानदार पारी खेलने वाले अंकित कोहली को बेस्ट बैटर चुना गया।
विज्ञापन

मैच में हैपनिंग बरेली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस डायमंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 229 रनों का स्कोर बनाया। अंकित कोहली ने महज 33 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 72 रनों की आतिशी पारी खेली। निखिल मिश्रा ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंदों पर 46 रन ठोके। उनकी पारी में तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हैपनिंग बरेली की ओर से दरोगा ने पांच ओवरों में 24 रन देकर चार सफलताएं हासिल कीं। प्रेम प्रकाश को दो विकेट मिले।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैपनिंग बरेली क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी धीमी रही। टीम लगातार दबाव में दिखी। संदीप सोनी ने 29 गेंदों में 49 रन और सोनू कौशिक ने 20 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को संभालने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन एएस डायमंड के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के आगे उनकी एक न चली। हैपनिंग बरेली की पूरी टीम 19.2 ओवरों में 195 रनों पर ही सिमट गई। एएस डायमंड के आकाश गुप्ता, विश्वदीप सिंह, अभिषेक द्विवेदी और जोंटी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें