फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चिकन रोल में स्वाद न आने पर कारीगर की गोली मारकर हत्या, कार सवार हमलावर फरार

Thu, 04 May 2023 07:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कार सवार हमलावरों ने एक गरीब कारीगर की जान ले ली। चिकन रोल में स्वाद न आने पर हमलावरों ने कारीगर को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके प्रियदर्शनी नगर में बुधवार रात पौने 11 बजे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सफेद इनोवा में चिकन रोल स्टॉल पर आए दो लोगों ने चिकन रोल का स्वाद खराब बताकर 52 साल के कारीगर नसीर के चेहरे पर गोली मार दी और फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एकता नगर निवासी अंकुर सबरवाल बीडीए दफ्तर के पास पंजाबी कबाब कॉर्नर नाम से स्टॉल लगाते हैं। उन्होंने बताया कि रात साढ़े दस बजे इनोवा कार से दो लोग आए। चिकन रोल का ऑर्डर दिया। उनके कर्मचारी नसीर ने कार में बैठे लोगों को रोल दिए। थोड़ी देर बाद वे स्वाद खराब बताकर गालियां देने लगे। 

Trending Videos

कारीगर को बुलाया और मार दी गोली  

तब अंकुर ने कहा कि आप पैसे मत देना। कुछ देर बाद इन लोगों ने फिर नसीर को बुलाया। बहस करने लगे तो नसीर दोबारा काउंटर की ओर भागा। तब कार से दोनों निकले और एक ने तमंचे से गोली चला दी, जो नसीर का बायां गाल चीरकर सिर में लगी। नसीर वहीं गिर गया और हमलावर कार लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ श्वेता यादव मौके पर पहुंचीं। पुलिस को बिहारीपुर क्षेत्र निवासी सराफ पर शक है। एसपी सिटी ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन

सरल शख्स थे नसीर

स्टॉल मालिक अंकुर सबरवाल ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी व छह साल की बेटी है। वह मोबाइल भी नहीं रखते थे। घटना से पहले डांटने पर उन्होंने आरोपियों से माफी भी मांगी थी। दोबारा बुलाने पर उन्होंने यह सोचकर कार का रुख किया कि शायद वे रोल का भुगतान करेंगे। इस बीच हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें