बरेली। अनुच्छेद 370 खत्म होने की खुशी में मंगलवार को मिशन आशा गठबंधन के बैनर तले ढोल नगाड़े बजाकर नगर निगम परिसर में मिठाई बांटी। पदाधिकारियों ने मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन., अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह का मुंहमीठा कराया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक कमल किशोर इंजीनियर ने ‘अब पीओके को जीतने की तैयारी है’ का नारा दिया। साथ ही, 14 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा। मांग पत्र में जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 35ए खत्म कर वाल्मीकि परिवारों को आजाद करने की मांग की गई है। इसके बाद सभी ने कोतवाली के सामने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। यहां श्याम सुंदर कठेरिया, तरुण गौतम, दीपक वाल्मीकि, विजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।