फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मकान कब्जाने के लिए आगजनी, महिला को पीटा

Wed, 24 Sep 2025 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। मकान पर कब्जे को लेकर आगजनी करने के साथ ही महिला की पिटाई की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मई किरतपुर निवासी योगेंद्र की पत्नी ज्योति ने बताया कि ससुर चार भाई थे। चारों को फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित ननिहाल में जमीन मिली थी। इसके बाद दो भाई वहां बस गए, अन्य दो किरतपुर में ही रहने लगे। उन्होंने आधी आधी जमीन पर अपना मकान बनवा लिया। 2011 में सरकार की योजना के तहत पक्का मकान मिल गया।
गांव वाली जमीन पर विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी दर्ज है। मंगलवार सुबह आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। ज्योति ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट करने के साथ ही घर में आग लगा दी। इसका वीडियो भी उनके पास है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आ जाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के योगेंद्र व जीतपाल का शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें