फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करते पकड़ा गया जिला बदर अपराधी

Tue, 01 Sep 2015 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजियापुर का जिला बदर अपराधी गोविंदा स्कूल से लौटती छात्रा से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया। छात्रा के साथ विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी थी। छात्रा के चाचा ने ही उसे पकड़कर थाने ले आए। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के मॉडल टॉउन स्थित कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा कई दिन से परिवार के लोगों से शिकायत कर रही थी कि उसका एक लड़का पीछा करता है। रास्ते में फब्तियां कसता है। सोमवार को छात्रा की शिकायत पर उसके चाचा छुट्टी के समय स्कूल पहुंच गए। छात्रा के स्कूल से निकलते ही गोविंदा और उसके साथी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गोविंदा ने हजियापुर में अपने घर के पास आकर छात्रा को छेड़ा तो उसने विरोध कर दिया। इस पर गोविंदा ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीछे से छात्रा के चाचा ने आकर आरोपी को दबोच लिया और थाने लेकर पहुंच गए। इसे लेकर काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। मामले में छात्रा की तरफ से गोविंदा और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया है। सीओ तृतीय असित श्रीवास्तव ने बताया गोविंदा पुराना क्रिमिनल है। पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। प्रशासन ने उसे जिला बदर कर रखा है। उसे गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें