फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : बच्चे डायरिया और बड़े त्वचा रोगों से पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को खानपान में जरा सी अनदेखी सेहत पर भारी पड़ रही है। रविवार को 80 स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज को पहुंचे 4400 मरीजों में वायरल बीमारियों के अलाव त्वचा रोगों की चपेट में आने वालों की तादाद ज्यादा रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेेले में 377 बच्चे इलाज को पहुंचे। जिनमें डायरिया की पुष्टि हुई उन्हें दवाएं देकर भर्ती किया गया। वहीं, संदिग्ध लक्षण वालों को दवा के साथ बचाव के उपाय बताए गए। वहीं, युवा और उम्रदाराज ज्यादातर लोग त्वचा रोग खाज, खुजली, फोड़े फुंसन्से पीड़ित रहे। जिन्हें दवाएं दी गईं। हालांकि, एलर्जिक और बीबी लोशन कम होने से कई मरीजों को एंटी फंगल, एंटीबायोटिक दवाएं दी गईं। यूपीएचसी चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता भारद्वाज के मुताबिक बारिश से नमी बढ़ने पर बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के अनुकूल माहौल बन जाता है। ऐसे में सेहत, खानपान में जरा सी अनदेखी बीमार बना देती है। बच्चे डायरिया और बड़े त्वचा रोगाें की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें