बरेली। यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बरेली रैपिड रेटिंग चेस टूर्नामेंट 2026 का समापन रविवार को हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में अर्नव अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली।
श्रेयश सिंह उपविजेता रहे और उन्होंने 25,000 रुपये जीते। आयुष सक्सेना ने तीसरा स्थान हासिल किया और 20,000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। अंडर-9 वर्ग में सार्थक गुप्ता विजेता बने। अंडर-11 में दर्शील सुटेरी ने जीत हासिल की। अंडर-13 वर्ग में सक्षम दर्शन ने पहला स्थान पाया। महिला वर्ग में दीपांजलि श्रीवास्तव ने खिताबी जीत दर्ज की। वेटरन वर्ग में अविनाश शर्मा और अनरेटेड वर्ग में तरुष यादव ने बाजी मारी।रेटिंग श्रेणियों के मुकाबलों में ध्रुव शर्मा (1400-1599) प्रथम स्थान पर रहे। आलौकिक माहेश्वरी (1600-1799) ने अपने वर्ग में जीत हासिल की। अर्चिता अग्रवाल (1800-1999) भी अपने वर्ग में पहले स्थान पर रहीं। इस अवसर पर माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सौरभ कुमार अग्रवाल और निदेशक आर्यमन अग्रवाल सहित कई खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।