फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट वापस लेना चाहती है सेना

Thu, 25 Jan 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
fir
विज्ञापन

बीआई बाजार की फोटोस्टेट दुकान पर सेना के गोपनीय नक्शों का पुलिंदा पकड़ने के पांच दिन बाद सेना ने दो अज्ञात जवानों और दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब सैन्य अधिकारी इस एफआईआर को वापस लेने पर विचार कर रहे है। कारण यह बताया जा रहा है कि ये नक्शे प्रशिक्षण के वक्त के थे। 

विज्ञापन

कैंट के बीआई बाजार की फोटोस्टेट दुकान यारेंस ट्रेडर्स पर शुक्रवार शाम सेना और पुलिस की छापामारी में नक्शे और दस्तावेज बरामद हुए थे। दुकानदार कृष्णा के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे सेना की वर्दी में आए दो युवकों ने नक्शों का एक बंडल फोटोस्टेट के लिए दिया था। दोनों युवक नक्शे दुकान पर छोड़कर सुबह दस बजे आने की बात कहकर गये थे। इनमें ज्यादातर नक्शे भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के हैं। उनमें चेक पोस्टों और सेना की चौकियों की जानकारी भी लिखी है। मंगलवार को हवलदार प्रभात कुमार शाही की तरफ से शासकीय गुप्त बात अधिनियम 2005 की धारा 5 (सरकारी दस्तावेज से छेड़छाड़, उनकी नकल करना) के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सेना के अधिकारी केस को वापस लेना चाहते है, हालांकि इस पर विचार किया जा   रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें