फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल सैनिक कैंप में बरेली कॉलेज की इति शुक्ला को सिल्वर मेडल 

Tue, 18 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के धौलाकुंआ में 19 से 27 सितंबर के बीच आयोजित थल सैनिक कैंप में बरेली कॉलेज की एनसीसी कैडेट इति शुक्ला ने दो मेडल सिल्वर मेडल हासिल किए। एनसीसी की यूपी डाइरेक्टोरेट टीम को हेल्थ और हाइजीन में ओवरऑल दूसरा स्थान मिला। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बरेली कॉलेज की एनसीसी कैडेट व बीएससी द्वितीय की छात्रा इति शुक्ला ने दूसरा स्थान हासिल किया। जेडी 4एफएस में लखनऊ ग्रुप की अर्पन को गोल्ड मेडल मिला।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की एनसीसी एनओ लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना को यूपी डाइरेक्टोरेट का कमांडर बनाया गया। उनके साथ टीम में जीसीआई मोनिका शर्मा शामिल रहीं। इस शिविर में देश की सभी 17 कैडेट टीम ने हिस्सा लिया। यूपी की चालीस कैडेट की टीम इसमें शामिल हुई। इसमें बरेली कॉलेज की पिंकी, निशा, चंद्रका, वर्षा मलिक टीम का हिस्सा रहीं। शिविर में कैडेट को हेल्थ,  हाइजीन, शूटिंग, मैप रीडिंग, फील्ड सिग्नल का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें