Army 69th Infantry's Day celebrated
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
सेना ने बरेली मिलिट्री स्टेशन में बृहस्पतिवार को 69 वां इन्फेंट्री डे मनाते हुए 1947 में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ लड़ते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी र्गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे उत्तर भारत एरिया मुख्यालय के ब्रिगेडियर एडमिनिस्ट्रेशन ब्रिगेडियर शशांक त्रिपाठी और जाट रेजीमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर आशीष नाथ झा ने जाट रेजिमेंटल सेंटर के युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र समर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इन्फेंट्री डे वह दिवस है, जिस दिन पहली सिख रेजीमेंट की एक कंपनी पाकिस्तानी सेना का समर्थन प्राप्त कबाइलियों से जम्मू-कश्मीर को मुक्त कराने के लिए वायु मार्ग के जरिए दिल्ली से रवाना होकर श्रीनगर श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरी थी। इस कार्यवाही के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय समझौते पर महाराजा हरी सिंह के हस्ताक्षर करने के बाद आदेश दिए थे।
मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने इस मौके पर अपने संदेश में कहा कि सभी इन्फेंट्री के जवानों के त्याग, बलिदान और कठिन परिस्थितियों में किए गए कर्तव्य साहस के बड़े उदाहरण हैं। इस मौके पर गरुड़ डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर हरित पंत, एयरमार्शल अशोक गोयल (सेवानिवृत्त) और लेफ्टिनेंट कर्नल एएस राना (सेवानिवृत्त) ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।