फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पर्चा व दवा काउंटर पर नोकझोंक, अल्ट्रासाउंड-एक्सरे के लिए कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए 26 सौ मरीज, ज्यादातर सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित
विज्ञापन


बरेली। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 26 सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए धक्कामुक्की और नोकझोंक होने पर वहां सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच के लिए कक्ष के बाहर कतार लगी रही।
ठंड के बावजूद सुबह आठ बजे से पहले ही जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर कतार लग गई। दोपहर डेढ़ बजे तक 1932 नए पर्चे बने। करीब छह सौ मरीज पुराने पर्चे पर परामर्श और दवा लेने पहुंचे थे। सुबह 11 बजे काउंटर पर पहले पर्चा बनवाने की होड़ में नोकझोंक, धक्कामुक्की होने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। दोबारा नोकझोंक होने पर एडी एसआईसी ने सुरक्षाकर्मी को वहीं तैनात कर दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर के परामर्श पर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच कराने के लिए भी मरीजों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। तीमारदारों का आरोप था कि कर्मचारी परिचित या सिफारिशी लोगों की जांच पहले कर रहे हैं। इसकी वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ा। कुछ लोगों को अगले दिन बुलाया।

160 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे, ज्यादातर में निमोनिया के लक्षण
पीडियाट्रिक्स की ओपीडी में 160 बच्चे पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक, इनमें से 30 में निमोनिया जैसे लक्षण मिले। उनमें खांसी के साथ तेज बुखार और सीने में जकड़न थी। गहरी सांस ले रहे थे। दवा के साथ परिजन को बचाव के उपाय बताए गए। बच्चों को धूप निकलने पर भी गर्म कपड़े पहनाने, गुनगुना पानी, दूध पिलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


घिसटते हुए शिविर में पहुंचे दिव्यांग
सीएमओ कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर तक पहुंचना दिव्यांगों को भारी पड़ रहा है। ऑटो, ई-रिक्शा उन्हें गेट के बाहर ही उतार देते हैं। फिर घिसटकर या परिजन के कंधे के सहारे वे शिविर तक पहुंचते हैं। दिव्यांगाें के लिए परिसर में कुर्सियां लगाई गई हैं। सोमवार को शिविर में पहुंचे 62 दिव्यांगों में से 53 के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण हुआ। शेष को अगले स्लॉट में आने के लिए कहा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें