फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी तालाब की पैमाइश को लेकर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सरकारी तालाब की पैमाइश कराने को लेकर तारीख नीयत करने से नाराज एक अधिवक्ता और कानूनगो के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। तहसील में मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में नाराज कानूनगो ने राजस्व कर्मियों के साथ थाना नवाबगंज में पहुंचकर अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जानकारी मिलते ही बार अध्यक्ष ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी है।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज में लालाराम राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बुधवार को राजस्व निरीक्षक लालाराम अपने राजस्व कर्मियों के साथ कार्य कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक लालाराम का कहना है कि बुधवार की शाम तीन बजे उनके पास एक युवा अधिवक्ता आकर धमकाने लगे कि नगर में सरकारी तालाब की पैमाइश की तिथि नीयत क्यों की है। इस पर राजस्व निरीक्षक ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बार-बार कहने पर तालाब की पैमाइश की तिथि घोषित की है। बार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। अब कोई विवाद नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें