व्यापारी के घर के तीसरी मंजिल पर सुखाते समय फटे आतिशबाजी
सिरौली। घर में रखी आतिशबाजी के अचानक फटने से कस्बा धमाकों से दहल उठा। हालांकि घर में रह रहे लोग बच गए। इससे आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पटाखा व्यापारी के लाइसेंस को देखकर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, कस्बे के मोहल्ला कोऑटोला के नासिर शाह का आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस हैं। उनके मकान की तीसरी मंजिल पर आतिशबाजी रखा था। परिवार के सभी सदस्य नीचे के कमरों में थे। शनिवार दोपहर तीसरी मंजिल पर आतिशबाजी की वजह से तेज धमाकों की आवाज आई। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ घर के आसपास एकत्रित हो गई। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उससे पूर्व ही उपरोक्त स्थान को साफ कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोई नुकसान नहीं मिला। नासिर ने पुलिस को बताया कि पुराने बमों को धूप में रखकर सुखाया जा रहा था, तभी सभी आतिशबाजी फट गए। कस्बे से सटे जंगल में बने व्यापारी के आतिशबाजी के गोदाम को भी जांचा। संवाद