फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराफत मियां के कुल में उमड़े अकीदतमंद

Thu, 28 Sep 2023 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हजरत शाह शराफत अली मियां के उर्स पर आखिरी दिन कुल शरीफ की शानदार महफिल सजाई गई। इसमें देशभर के दूर दराज इलाके से आए जायरीन ने अपनी अकीदत और मोहब्बत का इजहार किया।
विज्ञापन

खानकाह शरीफ के मेहमानखाने में दरगाह के सज्जादानशीन पीरो मुर्शिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां की सरपरस्ती में बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इससे पूर्व मुंबई से आए मौलाना आबिद सकलैनी ने अहले बैअत की अजमत और शान ब्यान की।
अल्लामा शाहिद शेख सकलैनी ने कहा कि हम खुशनसीब हैं कि हम सिलसिला ए कादिरिया शराफतिया के बुजुर्गों से वाबस्ता हैं, जिसमें बड़ी शान और आला मर्तबे के बुजुर्ग हैं, जो हमें सीधे रास्ते पर चलाने, अल्लाह से मजबूती से जोड़ने व हमारी आखिरत के लिए काफी हैं।
विज्ञापन

उर्स कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी से हुई। फातेहा बाद मेहमान खाने में तकरीरी प्रोग्राम का आगाज हुआ। इसकी शुरुआत हाफिज आमिल ने कुरआन शरीफ की तिलावत से किया। कुल शरीफ के बाद पीरो मुरशिद मियां हुजूर ने दुआ की।

डिजिटल पोस्ट्स की शुरुआत
कुल शरीफ के मौके पर पीरो मुरशिद शाह सकलैन मियां के हाथों डिजिटल पोस्ट्स को लॉन्च किया गया। ‘दार उस सकलैन फाउंडेशन’ के बनाए गए इस सोशल मीडिया पोस्ट्स में ‘अल कुरआन सीरीज’ के जरिए मानवता को अल्लाह का संदेश पहुंचाने का उद्देश्य है।
-
जायरीन की भीड़ से रास्ते जाम
बरेली। हजरत शराफत मियां के कुल शरीफ में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। कुल के दौरान शाहबाद स्थित दरगाह शरीफ के आसपास भारी भीड़ रही। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप, भूड़, कुतुबखाना, बांस मंडी, घंटाघर, सराय खाम, ब्रह्मपुरा, मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे तक जायरीन का रेला चलता रहा। दिनभर रास्ते जाम रहे। व्यवस्था बनाने के लिए दरगाह के वॉलिंटियर्स भी गलियों में तैनात रहे। दरगाह शरीफ के मेहमानखाना के साथ आसपास के मकानों और बरातघरों के साथ मस्जिदों में भी भीड़ रही। संवाद

हजारों जायरीन हुए मुरीद
कुल शरीफ में देश-विदेश से आए सभी जायरीन ने पीरो मुरशिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां हुजूर से मुलाकात की। इस मुबारक मौके पर हजारों की तादाद में लोग सकलैन मियां से मुरीद होकर सिलसिले में दाखिल हुए और अपने लिए दुआएं कराईं। कंट्रोल रूम से पूरी निगरानी की गई। मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने उर्स के सकुशल संपन्न होने पर दरगाह की ओर से पुलिस व प्रशासन सहित तमाम सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे दरगाह शाह शराफत मियां से दरगाह बशीर मियां हुजूर मोहल्ला गुलाबनगर में चादरपोशी के लिए शाह सकलैन मियां जायेंगे। जहां तबर्रुक की जियारत भी कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें