फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ‘डे ऑफ एनोइंटमेंट’

Thu, 02 Apr 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुख भोग सप्ताह के तीसरे दिन को डे ऑफ एनोइंटमेंट अर्थात अभिषेक के दिन के रूप में मनाया गया। क्राइस्ट मेथोडिस्ट में दिल्ली से आए मुख्य वक्ता डॉ. विंसेंट बेंजमिन ने कहा कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए अभिषेक अत्यंत आवश्यक है। जिस व्यक्ति का अभिषेक किया जाता है, उसका निष्कलंक और निर्दोष होना आवश्यक है।
विज्ञापन

इससे पहले उपस्थित जनसमूह ने प्रभु की महिमा के गीत गाए। विश्व शांति और बीमारों के स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं, जिनकी अगुवाई पादरी एडमंड ने की। अनिक लाल व लायना सैमसन ने नए और पुराने नियम से बाइबल का पाठ किया। चर्च क्वायर और रीटा लाल ने डॉ. सलिल बलदेव के निर्देशन में विशेष गीत प्रस्तुत किए। विशेष दान अर्पित किए गए। आराधना सभा का समापन धन्यवाद गीत, प्रार्थना और आशीष वचन के साथ पादरी सुनील मसीह ने व संचालन एंजलीना स्मार्ट ने किया।
वीर भट्टी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में पादरी ममता ने बाइबिल का पाठ किया। गुडविन मसीह ने विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की। अनीता व विशाल ने भजन गाए। संचालन ललित विल्सन ने किया। चर्च सचिव विनोद दयाल ने आभार व्यक्त किया। आलोक नगर के इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में सिस्टर ललिता सैमुअल ने प्रभु का संदेश सुनाया। सीनियर पास्टर डॉ. विलियम सैमुअल ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिए। संचालन इंवेजलिस्ट सभ्यता यादव ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें