फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूरस्थ शिक्षा के तहत 15 सितंबर से शुरू हो सकते हैं आवेदन

Fri, 11 Sep 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा (डिस्टेंस लर्निंग) के तहत ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने दूरस्थ शिक्षा के तहत प्रवेश के लिए 15 अक्तूबर की अंतिम तिथि निर्धारित की है। ऐसे में एक महीने के अंदर ही प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों के मुताबिक, दूरस्थ शिक्षा के तहत ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) में प्रवेश की प्रक्रिया अब तक समर्थ पोर्टल के न खुलने के कारण अटकी हुई है। यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। समर्थ पोर्टल ने विश्वविद्यालय को अपनी फीस जमा करने की प्रक्रिया अपडेट करने को कहा था, जो अब जाकर अपडेट हुई है।
विश्वविद्यालय ने इस संबंध में समर्थ पोर्टल से कई बार पत्राचार भी किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब 15 सितंबर तक पोर्टल खोलने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए शुरू हुआ था कार्यक्रम
पिछले वर्ष ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) की शुरुआत विश्वविद्यालय की आय बढ़ाने और विद्यार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से की गई थी। प्राइवेट फॉर्म प्रणाली बंद होने के बाद विश्वविद्यालय को इस पहल से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, पिछले वर्ष दिसंबर में शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में मात्र 45 छात्रों ने दाखिला लिया था। इन पाठ्यक्रमों में बीए के चुनिंदा विषय जैसे अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास और पर्यावरण अध्ययन शामिल थे। बीकॉम व एमए के कुछ विषयों में भी दाखिले हुए। इसके बाद मार्च में परास्नातक के कुछ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश शुरू किए गए। इनमें सिर्फ 32 विद्यार्थियों ने ही प्रवेश लिया था।
12 पाठ्यक्रमों में एक हजार से अधिक सीटें

दूरस्थ शिक्षा के तहत बीए में 360 व शेष सभी पाठ्यक्रमों में कुल 660 सीटें हैं। पिछले रिकॉर्ड देखते हुए एक माह में सभी 1020 सीटें भर पाना विश्वविद्यालय के लिए चुनौती होगा।


वर्जन
दूरस्थ शिक्षा के तहत प्रवेश देने के लिए ज्यादातर तैयारियां हो गई हैं। यदि कोई व्यवधान नहीं आता है तो 15 सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूजीसी की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित है। ऐसे में एक महीने में प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास रहेगा। - डॉ. विनय वर्मा, मीडिया प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें