फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार: बरेली में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

Sun, 01 Dec 2024 10:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए आवेदन रविवार से शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को 27 मार्च तक विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। विद्यार्थी rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आरटीई में गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में निर्धारित 25 प्रतिशत की सीमा तक प्रवेश कराए जाने का प्रावधान है। बीएसए संजय सिंह की ओर से विद्यालयों की आरटीई पोर्टल पर मैपिंग कराई गई है। जिले में 1573 विद्यालय आरटीई के दायरे में आते हैं।

पूर्व सत्र में यह संख्या 1562 थी। इसमें कई विद्यालयों को हटाया गया है। साथ ही सूची में नए विद्यालय भी जोड़े गए हैं। अध्ययनरत विद्यार्थियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया गया है। प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र तीन वर्ष से सात वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विद्यार्थियों को समय से प्रवेश दिलाना रहेगा चुनौती
वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों के लिए आरटीई की तहत प्रवेश दिलाने में अभिभावकों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। विद्यालयों की ओर से प्रवेश देने में आनाकानी किए जाना प्रमुख कारण रहा। परेशान अभिभावक बीएसए दफ्तर से स्कूल तक चक्कर लगाते रहे। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन भी रहे, जिन्हें फॉर्म में गलत जानकारी, दूसरे वार्ड में आवेदन, अपूर्ण जानकारी, गलत पता आदि के कारण निरस्त कर दिया गया।
 
चरण ऑनलाइन आवेदन लॉटरी निकालने विद्यालयों में प्रवेश की तिथि
प्रथम एक दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर 24 दिसंबर 27 दिसंबर 2024
द्वितीय एक जनवरी 2025 से 19 जनवरी 24 जनवरी 27 जनवरी 2025
तृतीय- एक फरवरी से 19 फरवरी 24 फरवरी 27 फरवरी
चतुर्थ एक मार्च से 19 मार्च 24 मार्च 27 मार्च

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें