विद्यार्थियों को समय से प्रवेश दिलाना रहेगा चुनौती
वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों के लिए आरटीई की तहत प्रवेश दिलाने में अभिभावकों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। विद्यालयों की ओर से प्रवेश देने में आनाकानी किए जाना प्रमुख कारण रहा। परेशान अभिभावक बीएसए दफ्तर से स्कूल तक चक्कर लगाते रहे। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन भी रहे, जिन्हें फॉर्म में गलत जानकारी, दूसरे वार्ड में आवेदन, अपूर्ण जानकारी, गलत पता आदि के कारण निरस्त कर दिया गया।
| चरण |
ऑनलाइन आवेदन |
लॉटरी निकालने |
विद्यालयों में प्रवेश की तिथि |
| प्रथम |
एक दिसंबर 2024 से 19 दिसंबर |
24 दिसंबर |
27 दिसंबर 2024 |
| द्वितीय |
एक जनवरी 2025 से 19 जनवरी |
24 जनवरी |
27 जनवरी 2025 |
| तृतीय- |
एक फरवरी से 19 फरवरी |
24 फरवरी |
27 फरवरी |
| चतुर्थ |
एक मार्च से 19 मार्च |
24 मार्च |
27 मार्च |