बरेली। अपना दल-एस इन दिनों प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रहा है। संगठन ने प्रदेश में एक करोड़ से भी अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यही नहीं, अपना दल इस बार पंचायत चुनाव भी लड़ने की तैयारी में है। ये जानकारी रविवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व अपना दल-एस के राष्ट्रीय सचिव करुणा शंकर पटेल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से साझा कीं।उन्होंने बताया कि संगठन का पूरा जोर सदस्यता अभियान पर है। ये अभियान 14 अप्रैल से चल रहा है, जिसका समापन पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल के जन्म दिवस अर्थात दो जुलाई को होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार ने बताया कि जिले में पहले से एक हजार सक्रिय सदस्य हैं और इस बार नए 1800 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस मौके पर किसान मंच के प्रदेश महासचिव ताराचंद पटेल, आनंद मोहन पटेल, मोहसिन अंसारी, महेश कुमार कनौजिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद