फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगा अपना दल : केके पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला पंचायत चुनाव में अपना दल बरेली के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगा। जिला और विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर बूथ अध्यक्षों के चुनाव और बूथ गठन के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं। जिला पंचायत चुनाव से पहले बरेली की अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर कमेटियों का गठन करना अनिवार्य होगा। ये बातें बरेली पहुंचे अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव केके पटेल ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं।
विज्ञापन

बरेली पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कहा कि जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण चुनाव, जिले के संगठनात्मक विस्तारीकरण और जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक संरचना को प्रगतिशील बनाने के लिए पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर जिम्मेदारी सौंपी है। कहा कि सभी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। कहा कि चुनाव के परिदृश्य से जनपद बरेली एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। आगामी पंचायत चुनाव सेमीफाइनल के रूप में माना जाएगा। जिस जिले से जितने ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीत कर आएंगे, 2027 के फाइनल में उनकी उतनी ज्यादा हिस्सेदारी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें