बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बुधवार को जूडो के कई मुकाबले हुए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
जूडो बालिका वर्ग के अंडर-36 किलो भारवर्ग में अपेक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-40 किलो भारवर्ग में अनमोल, 44 किलो वर्ग में अंशिका और अंडर-48 किलो भारवर्ग में मनु अव्वल रहीं। 52 किलो वर्ग में अमायरा, 57 किलो वर्ग में अविका, 63 किलो में किरनदीप कौर, अंडर-63 किलो वर्ग में त्रिशा शर्मा ने सफलता अर्जित की।
बालकों के अंडर-40 किलो भारवर्ग में सिद्धांत प्रथम रहे। 45 किलो वर्ग में प्रतीक, 50 किलो वर्ग में विकास, 55 किलो में मोहित, 60 किलो वर्ग में राहुल पहले स्थान पर रहे। 66 किलो भारवर्ग वर्ग में रामकरण, 73 किलो भारवर्ग में अंकित ने बाजी मारी।
73 किलो से अधिक भार वर्ग में अंकित कुमार प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन बरेली डिस्ट्रिक्ट नॉर्मल, ब्लाइंड एंड डेफ जूडो एसोसिएशन की ओर से किया गया। इसमें कुल 96 बालक और बालिकाओं ने भाग लिया। संवाद
विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
बालक-बालिका वर्ग सेपक टाकरा, एथलेटिक्स, बालक वर्ग वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, भारोत्तोलन के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) चंचल मिश्रा, उत्तर प्रदेश सेपक टाकरा एसोसिएशन के महासचिव सुमिल एस सीरिया, तान सिंह, रामकुमार, शुभम तिवारी, कोच मीना कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।