फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत योजना: आंवला रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Sat, 17 Feb 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अमृत भारत योजना के तहत आंवला रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। फरवरी माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
आंवला स्टेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत योजना के तहत बरेली के आंवला रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। यहां स्वचालित सीढ़ियां लगाने, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लॉउंज सहित अन्य कई काम कराए जाएंगे। फरवरी माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंवला सहित प्रदेश के अन्य स्टेशनों पर होने वाले कार्य का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


आंवला स्टेशन पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शुक्रवार को पूर्णागिरी एक्सप्रेस ट्रेन से आंवला रेलवे स्टेशन पहुंचे मुरादाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक दीक्षित ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पहले चरण में मुरादाबाद मंडल के 12 स्टेशनों का चयन किया गया था। दूसरे चरण में आंवला सहित सात स्टेशन शामिल हैं।

Bareilly News: ‘मुझसे गुनाह हुआ तो मैं दिल से माफी मांगता हूं’, मौलाना तौकीर रजा का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


फरवरी माह के अंत तक शिलान्यास के बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। फ्री वाई-फाई, हॉल, शौचालय, लिफ्ट/ एस्केलेटर, बेहतर साफ-सफाई, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लॉउंज, व्यवसायिक बैठक के लिए नामंकित स्थान, दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं, ओवर ब्रिज, मिट्टी रहित ट्रेक का प्रावधान सहित उच्चस्तरीय सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद से ही गति शक्ति यूनिट के द्वारा कायाकल्प का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। काम पूरा होने के बाद स्टेशन को नया लुक मिलेगा। यहां ठहरने वाली ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें